बीजापुर
रिपोर्टर
नीरज कुमार
मो,7694949460
नगर पंचायत भैरमगढ़ के वार्ड क्रमांक 5 में अटल परिसर का लोकार्पण अटल जी की 101 वीं जयंती पर ऐतिहासिक पहल
माननीय दसरी कोरसा अध्यक्ष जनपद पंचायत भैरमगढ़ ने अटल परिसर का लोकार्पण कर प्रतिमा का किया अनावरण।
भैरमगढ़ 25दिसंबर 2025 भारत रत्न प्रखर राष्ट्रवादी नेता एवम देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई जी की 101 जयंती के अवसर पर आज भैरमगढ़ में एक गरिमामय एवं ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अवसर पर माननीय दसरी कोरसा ने अटल परिसर का विधिवत्त लोकार्पण कर श्रद्धेय अटल जी को प्रतिमा का अनावरण किया। यह कार्यक्रम वर्चुवल माध्यम से आयोजित किया गया, जिसमे जन प्रीतिनिधि वरिष्ठ अधिकारी समाजिक कार्यकर्त्ता की बड़ी संख्या मे नागरिक उपस्थिति रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती दसरी कोरसा ने श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी के स्वर्णिम जीवन प्रयासों का स्मरण किया उन्होंने कहा कि अटल जी केवल एक राजनेता नहीं थे, बल्कि वे विचार सिद्धांत और राष्ट्र सेवा के सशक्त प्रतीक थे उन्होंने राजनीति को सुचिता संवाद और लोकतांत्रिक मूल्यों से जोड़ा।
अटल जी की की वाणी में आज लखनी में दूरदर्शीता था स्पष्ट रूप से झलकती थी। इस अवसर पर मान्य अध्यक्ष महोदय दसरी कोरसा ने प्रदेशवासियों से अहानन किया की वे अटल जी के आदेशों राष्ट्र प्रेम सुशासन और सामाजिक समरसता के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाएं। उन्होंने कहा कि अटल जी के दिखाएं मार्ग पर चलकर ही एक-एक सहसख्त आत्मनिर्भर और विकसित भारत का निर्माण संभव हैल
भैरमगढ़ के इस वर्चुअल कार्यक्रम में नगर पंचायत उपाध्यक्ष जागेंद्र देवांगन, नगर पंचायत के सीएम ओ aamrit लाल नाग, पार्षद गण प्रतिनिधि गण एवं गण मान्य नागरिक, भाजपा के वरिष्ठ प्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष चिन्नाराम तेलाम, बलदेव उरसा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष, हरीश निषाद जिला के महामंत्री, जमुना सकनी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद पंचायत भैरमगढ़ के उपाध्यक्ष उपस्थिति एवं एकलव्य स्कूल के के छात्राएं रंगारंग कार्यक्रम में गीत कविताओं का भावपूर्ण उपस्थित रहे।












