Advertisement

अटल स्मृति सम्मेलन में प्रबुद्धजनों का गरिमामय सम्मान

अटल जी के विचारों से ही संभव हुआ सुशासन और राष्ट्र निर्माण – पूर्व मंत्री महेश गागड़ा

बीजापुर/
भारतीय जनता पार्टी, बीजापुर द्वारा आज स्थानीय ऑडिटोरियम में भारत रत्न, श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्य स्मृति में विधानसभा स्तरीय अटल स्मृति सम्मेलन का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। सम्मेलन में जिलेभर से जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं प्रबुद्धजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

सम्मेलन के मुख्य वक्ता एवं पूर्व मंत्री श्री महेश गागड़ा ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी के विचारों पर चलकर ही देश में सुशासन की मजबूत नींव रखी जा सकी। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में अटल जी का योगदान ऐतिहासिक और अविस्मरणीय है। आज आवश्यकता है कि अटल जी के विचारों को प्रत्येक गांव और प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाया जाए।

पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण में भी श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की भूमिका ऐतिहासिक रही है। उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है, इसके पीछे अटल जी का दूरदर्शी नेतृत्व, संगठन के प्रति निष्ठा और वैचारिक स्पष्टता रही है। अटल जी ने राजनीति को केवल सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि सेवा, मर्यादा और राष्ट्रहित का मार्ग बनाया।

उन्होंने आगे कहा कि अटल जी ने सुशासन को केवल भाषणों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि योजनाओं और नीतियों के माध्यम से उसे जमीन पर उतारा। उनके नेतृत्व में सड़क, संचार, शिक्षा और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में देश ने ऐतिहासिक प्रगति की।

अटल जी की राजनीति ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना से प्रेरित – दीपक वाजपेयी

सम्मेलन के विशेष वक्ता श्री दीपक वाजपेयी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी की राजनीति ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना से प्रेरित थी। उन्होंने शासन को जनसेवा का सशक्त माध्यम बनाया। अटल जी द्वारा लिए गए निर्णयों का लाभ देश आज भी प्राप्त कर रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार अटल जी द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलकर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में विकास को नई दिशा और गति दे रही है।

अटल विचारों को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान – घासीराम नाग

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री घासीराम राम नाग ने अपने स्वागत उद्बोधन में अटल जी के विचारों, संगठन के प्रति उनके समर्पण और राष्ट्रहित में दिए गए योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अटल बिहारी वाजपेयी जी के विचारों को जन-आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाया जाए।

प्रबुद्धजनों का साल एवं श्रीफल से सम्मान

अटल स्मृति सम्मेलन के दौरान पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, श्री दीपक वाजपेयी, जिलाध्यक्ष घासीराम नाग, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार सहित वरिष्ठ नेताओं द्वारा जिलेभर से आए प्रबुद्धजनों का साल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।

 

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पेरे पुलैया, नगर पालिका अध्यक्ष गीता सोम पुजारी, नगर पालिका उपाध्यक्ष भुवन सिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य कविता कोरम, जिला उपाध्यक्ष गोपाल सिंह पवार, राजू कलमू, शकुंतला पाण्डे, जिला महामंत्री संजय लुक्कड़, फूलचंद गागड़ा, जिला मंत्री हरीश निषाद, रिकी परस्ते, वेंकटेश्वर यालम, हरिहर साहनी, बलदेव उरसा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष माया झाड़ी, मंडलाध्यक्ष अशोक राव, तीरथ जुमार, चिन्नाराम तेलम, लालू पोडियम, नरसिंह रेड्डी, जयादेवी चिढ़ेम, प्रताप यादव, के.जी. सुधाकर, सरिता कूड़ेम, नीलम गणपत, संदीप तेलम सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्षद, भाजपा कार्यकर्ता एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।