बीजापुर– भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने सेवा, सुशासन और जनकल्याण की ऐतिहासिक यात्रा के 11 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। इस अवसर पर देशभर में शुभकामनाओं और बधाइयों का दौर जारी है। बीजापुर जिले के भाजपा आईटी सेल सहसंयोजक श्री के.जी. सुधाकर जी ने प्रधानमंत्री मोदी को हार्दिक बधाई दी और उनके समर्पित नेतृत्व के लिए आभार प्रकट किया।
श्री सुधाकर ने कहा कि श्री मोदी का नेतृत्व भारत को ‘विकसित भारत – आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश ने “संकल्प से सिद्धि” तक की अद्वितीय यात्रा तय की है, जिसने ‘अंत्योदय से राष्ट्रोदय’ तक का रास्ता प्रशस्त किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के कार्यकाल में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं देश को मिली हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं ने गरीब और वंचित वर्गों को सीधे लाभ पहुंचाया है। विशेष उल्लेखनीय है कि आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत बीजापुर की पावन धरती से की गई थी, जो इस क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।
‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मूल मंत्र के साथ मोदी सरकार ने हर वर्ग, हर क्षेत्र और हर नागरिक को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। विकास की यह यात्रा गांव, गरीब, किसान, महिला और युवा को केंद्र में रखकर चलाई गई है, जिससे देश के कोने-कोने में विकास की रोशनी पहुँची है।
छत्तीसगढ़ भी इस विकास यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। बीजापुर जैसे पिछड़े जिले में विकास की नई संभावनाएं जागृत हुई हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में राज्य ने नई ऊंचाइयों को छुआ है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को माँ भारती और 140 करोड़ देशवासियों के प्रति उनके समर्पण, सशक्तिकरण और अंत्योदय की भावना से प्रेरित ऐतिहासिक नेतृत्व के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी गई हैं। यह 11 वर्षों की यात्रा न केवल भारत के लोकतंत्र की शक्ति को दर्शाती है, बल्कि विश्व में भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा का भी प्रतीक बन चुकी है।
















