Advertisement

विश्व पर्यावरण दिवस : 85 वीं बटालियन केन्द्रिय रिजर्व पुलिस के प्रांगण में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस।

बीजापुर जिले में दिनांक 05 जून 2025 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण के संरक्षण के उद्धेश्य से 85 वीं वाहिनी में कमाण्डेंट श्री सुनील कुमार राही के मार्गदर्शन में नयापारा बीजापुर स्थित केन्द्रिय रिजर्व पुलिस बल के प्रांगण में विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) मनाया गया।

विश्व पर्यावरण दिवस 05 जून को पूरे विश्व में मनाया जाता है। इस खास अवसर पर जिला बीजापुर के नयापारा में स्थित 85वी0 वाहिनी केन्द्रिय रिजर्व पुलिस बल, जो कि सदैव शुद्ध वातावरण के प्रति कार्यरत रहती है, ने मुख्यालय में हर्षोल्लास से वृक्षारोपण कैंप लगाया एवं सबकी भगीदारी से बेहतरीन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 85 वी0 वाहिनी के मुख्यालय परिसर में कमाण्डेंट श्री सुनील कुमार राही, समस्त अधिकारीगण, अधिनस्थ अधिकारीगण एवं जवानों के द्वारा न केवल 100 से अधिक पोधे लगाये गये अपितु शुद्ध पर्यावरण के लिए संदेश भी दिया गया। इस मोके पर वाहिनी के कमाण्डेंट श्री सुनील कुमार राही द्वारा कैम्प में कार्यरत समस्त जवानों को विश्व पर्यावरण