Advertisement

भैरमगढ़ डीएवी स्कूल छात्रावास में दर्दनाक हादसा, 11वीं के छात्र की मौत

भैरमगढ़ में छात्रावास से कूदकर छात्र की मृत्यु, व्यवस्थाओं पर सवाल

संपादकीय स्क्रिप्ट:
भैरमगढ़ स्थित डीएवी स्कूल के छात्रावास में सोमवार रात एक दुखद घटना घटी। कक्षा 11वीं के छात्र कोमल कड़ियाम छात्रावास की तीसरी मंजिल की छत से गिर गए। छात्रावास में रह रहे छात्रों और अधीक्षक से मिली जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 9:50 बजे हुई। छात्र को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

बताया जा रहा है कि छात्र विस्थापित छात्रावास भवन में निवासरत था। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने छात्रावास में निगरानी और व्यवस्थाओं की कमी पर भी सवाल उठाए। घटना के समय नाईट ड्यूटी के लिए कोई कर्मचारी तैनात नहीं था, और छात्र बिना सूचना के बाहर आ-जा रहे थे।

स्थानीय जनप्रतिनिधि श्रीमती दसरी कोरसा, जितेंद्र लेकाम, बलदेव उरसा, चिन्नाराम तेलम, जगत बघेल और चमन ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता छात्रावास पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और छात्रावास व्यवस्था में सुधार की मांग की है।

अधिकारियों ने कहा कि छात्र के आत्महत्या के कारणों की पूरी जाँच की जाएगी, और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।