बीजापुर।
गत दिवस भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय जिलाध्यक्ष आदरणीय श्री घासीराम नाग जी ने कावड़ गाँव के जनमानस के साथ मिलकर गाँव की विभिन्न मूलभूत समस्याओं के समाधान को लेकर जिला प्रशासन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बीजापुर जनपद सीईओ, जिला पंचायत सीईओ मैडम एवं बीजापुर कलेक्टर महोदय को कावड़ गाँव की समस्याओं से अवगत कराया और उनके त्वरित निराकरण की मांग की।

बताया गया कि कावड़ गाँव के ग्रामीण लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। इन्हीं समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जिलाध्यक्ष श्री घासीराम नाग जी ने स्वयं ग्रामीणों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का समुचित विकास भाजपा की प्राथमिकता है और जनता की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाना उनका दायित्व है।

इस प्रतिनिधिमंडल में कावड़ गाँव के सभी ग्राम प्रमुख भी शामिल रहे, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को विस्तारपूर्वक अधिकारियों के समक्ष रखा। ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक सुविधाओं से संबंधित मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। अधिकारियों ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता तोयनार जी, जिला पंचायत सदस्य मैथियुस कुजुर जी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष संदीप तेलम जी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंडल कोषाध्यक्ष बुदुरु राम तेलम जी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष आवापल्ली, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष कुटरू, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष पटनम, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष बीजापुर, भाजयुमो जिलामहामंत्री गोलू नाग जी, जिला मंत्री विकाश कोड़े जी सहित समस्त युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। 
जिलाध्यक्ष श्री घासीराम नाग जी ने कहा कि भाजपा सदैव ग्रामीण विकास और जनहित के मुद्दों पर प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि कावड़ गाँव की समस्याओं का समाधान होने तक वे निरंतर प्रयास करते रहेंगे और प्रशासन से नियमित संवाद बनाए रखेंगे।

यह पहल ग्रामीणों के लिए उम्मीद की एक नई किरण लेकर आई है। प्रशासन के समक्ष संगठित रूप से अपनी बात रखने से ग्रामीणों में सकारात्मक संदेश गया है कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए जनप्रतिनिधि सक्रिय हैं।













