बीजापुर।
दूरस्थ आदिवासी क्षेत्र गंगालूर के कावड़ गांव में आज एक ऐतिहासिक और उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला, जब छत्तीसगढ़ प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री एवं प्रदेश के प्रथम आदिवासी मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय जी का जन्मदिन पहली बार भारतीय जनता पार्टी बीजापुर जिला इकाई द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय ढंग से मनाया गया। 
इस विशेष कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा के यशस्वी जिला अध्यक्ष श्री घासीराम नाग जी ने किया। उनके नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का पूरा काफिला कावड़ गांव पहुंचा, जहां ग्रामीणों ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की। दूरस्थ अंचल में मुख्यमंत्री के जन्मदिन का आयोजन ग्रामीणों के लिए विशेष आकर्षण और खुशी का विषय रहा।
कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सरोकार को प्राथमिकता देते हुए गांव के बच्चों को स्कूल यूनिफॉर्म एवं खेल सामग्री का वितरण किया गया। इस पहल से न केवल बच्चों के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली, बल्कि शिक्षा और खेल के प्रति उन्हें प्रोत्साहन भी मिला। भाजपा पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व, उनकी आदिवासी समाज के प्रति प्रतिबद्धता और प्रदेश के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती माया झाड़ी जी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री संदीप तेलम जी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री हरि साहनी जी, जिला पंचायत सदस्य श्री मैथियूस कुजूर जी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती गीता दासर जी, वार्ड पार्षद श्रीमती बसंती लिंगम जी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री श्री मिथलेश नाग जी, गंगालूर के उपसरपंच, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बीजापुर श्री दीपेश यालम जी, जिला मंत्री श्री विकास कोड़े जी, भाजयुमो बीजापुर श्री राकेश पुनेम जी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष आवापल्ली श्री सुधीर जी, गांव के उपसरपंच श्री गायता पेरमा पुजारी जी सहित क्षेत्र के सभी भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। 
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी का जीवन संघर्ष, सादगी और जनसेवा का प्रतीक है। उनके नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है, विशेषकर आदिवासी अंचलों में शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है।
समापन अवसर पर सभी उपस्थित जनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और सफल कार्यकाल की कामना की तथा “हरसोल्लास” के साथ जन्मदिन कार्यक्रम को यादगार बनाया। 













