Advertisement

रायपुर में फिल्म ‘माता रमाई’ का भव्य प्रदर्शन, बहुजन समाज के 200 से अधिक लोगों की रही सहभागिता

रायपुर संभाग आयुक्त माननीय श्री महादेव कावरे साहब जी के मार्गदर्शन एवं उपस्थिति में आज प्रदर्शित की गई प्रेरणादायी फिल्म “माता रमाई” का शो अत्यंत भव्य, गरिमामय और यादगार रहा।
यह आयोजन बहुजन समाज के लिए न केवल एक फिल्म प्रदर्शन था, बल्कि सामाजिक चेतना, संघर्ष और आत्मसम्मान की भावना को मजबूत करने वाला एक महत्वपूर्ण अवसर भी साबित हुआ।

आज इस विशेष आयोजन के अंतर्गत बहुजन समाज के लगभग 200 से अधिक लोगों ने एक साथ फिल्म “माता रमाई” का अवलोकन किया। फिल्म के माध्यम से समाज को एकजुटता, शिक्षा, संघर्ष और सामाजिक जागरूकता का संदेश मिला, जिसे उपस्थित दर्शकों ने पूरे मनोयोग से आत्मसात किया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज के कई जागरूक साथियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
विशेष रूप से विजय गजघाटे, राहुल मेश्राम, इंद्रप्रस्थ से वीरू मेश्राम, आमापारा भीम नगर से अनिल बोरकर, लाखे नगर गौतम नगर से संजय टेम्यूबरने का सहयोग सराहनीय रहा।

इसके साथ ही शेखर नाग जी का योगदान विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा, जिनके प्रयास से सृष्टि नर्सिंग कॉलेज, रायपुर से लगभग 50 छात्र एवं शिक्षक अपना बहुमूल्य समय निकालकर फिल्म देखने पहुंचे। यह दर्शाता है कि समाज के युवा वर्ग और शिक्षण संस्थान भी सामाजिक विचारधारा से जुड़कर आगे आ रहे हैं।

कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी साथियों, दर्शकों और समाज के प्रत्येक सदस्य के प्रति मैं हृदय से आभार, धन्यवाद और साधुवाद प्रकट करता हूँ।

अंत में, सभी समाजबंधुओं से विनम्र निवेदन है कि इस प्रेरणादायी फिल्म एवं आयोजन से जुड़े वीडियो, संदेश और अनुभवों को अधिक से अधिक फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप स्टेटस और यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करें, ताकि यह विचारधारा और संदेश ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँच सके।

धन्यवाद।