जगदलपुर।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले में आमजन से सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से शक्ति केन्द्र स्तर पर जनचौपाल कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शहरी क्षेत्र के भैरमदेव शक्ति केन्द्र एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल शक्ति केन्द्र में भाजपा पश्चिमी नगर मंडल द्वारा दो स्थानों पर जनचौपाल का सफल आयोजन किया गया। जनचौपाल के माध्यम से केन्द्र सरकार के केन्द्रीय बजट एवं विकसित भारत वीबी–जी राम जी योजना की विस्तृत जानकारी आम नागरिकों को दी गई। 
कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा प्रस्तुत केन्द्रीय बजट 2026–27 देश के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। बजट में किसान, श्रमिक, महिलाएं, युवा, मध्यम वर्ग एवं समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के हितों को प्राथमिकता दी गई है। यह बजट न केवल देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि “विकसित भारत 2047” के संकल्प को साकार करने की ठोस आधारशिला भी है।
जनचौपाल को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष श्री वेदप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि केन्द्र सरकार की योजनाएं गरीब और जरूरतमंदों के जीवन में वास्तविक परिवर्तन ला रही हैं। महापौर श्री संजय पाण्डेय ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पारदर्शी और प्रभावी शासन की दिशा में कार्य कर रही है। जिला उपाध्यक्ष द्वय श्री नरसिंह राव एवं श्रीमती सफीरा साहू ने बजट में महिलाओं, युवाओं और श्रमिकों के लिए किए गए प्रावधानों को विस्तार से बताया।
पश्चिमी नगर मंडल अध्यक्ष श्री प्रकाश झा ने विकसित भारत वीबी–जी राम जी योजना की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह योजना आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे गांव, गरीब, किसान और युवा सशक्त होंगे। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार की योजनाएं केवल कागजों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि धरातल पर आमजन तक उनका लाभ पहुंचाया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों ने भी योजनाओं को लेकर अपनी जिज्ञासाएं रखीं, जिनका समाधान जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। जनचौपाल का उद्देश्य जनता को सरकारी योजनाओं की सही जानकारी देना और भ्रांतियों को दूर करना रहा।
कार्यक्रम का संचालन पश्चिमी नगर मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती सुधा मिश्रा एवं श्री शशिनाथ पाठक ने किया। जनचौपाल में जिला उपाध्यक्ष श्री आर्येन्द्र आर्य, श्रीमती ललिता बघेल, श्रीमती राजकुमारी यादव, श्री योगेन्द्र पाण्डेय, श्री मनोहर तिवारी, श्री नरेंद्र पाणिग्रही, श्री दिनेश केजी, श्री संजय चंद्राकर, श्रीमती आशा साहू, श्री योगेश शुक्ला, श्री सूर्य भूषण सिंह, श्री ब्रिजेश शर्मा, श्री दिलीप सुंदरानी, श्री बृजेश कपूर, श्री सुरेश गुप्ता, श्री संग्राम सिंह राणा, श्री निर्मल पाणिग्रही, श्रीमती त्रिवेणी रंधारी, श्रीमती श्वेता बघेल, श्री लक्ष्मण झा, श्री यशवर्धन राव, श्रीमती लक्ष्मी कश्यप सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।
जनचौपाल कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि पार्टी जनता के बीच जाकर संवाद स्थापित करने और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी सीधे आमजन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।













