Advertisement

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रिपरिषद की बैठक

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित की जा रही है। बैठक में राज्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों एवं नीतिगत निर्णयों पर चर्चा की जाएगी।

मंत्रिपरिषद की बैठक के समापन के पश्चात मीडिया ब्रीफिंग का आयोजन मंत्रालय के भू-तल स्थित कक्ष क्रमांक एस-12 (S0-12) में किया जाएगा, जहाँ बैठक में लिए गए निर्णयों की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी।

मंत्रालय परिसर में प्रवेश के लिए गेट नंबर 4 निर्धारित किया गया है। मीडिया प्रतिनिधियों एवं आमंत्रित अधिकारियों से निर्धारित प्रवेश द्वार का ही उपयोग करने का आग्रह किया गया है।

वहीं, बैठक एवं ब्रीफिंग के मद्देनज़र जनसंपर्क संचालनालय, छोटा पारा से दोपहर 12:45 बजे आधिकारिक वाहनों की व्यवस्था की गई है, जो निर्धारित समय पर मंत्रालय के लिए रवाना होंगी।

प्रशासन द्वारा सभी संबंधितों से समय का विशेष ध्यान रखने और जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।