Advertisement

रायपुर नगर निगम: MIC बैठक के बाद महापौर की प्रेसवार्ता आज

महापौर प्रेसवार्ता हेतु सादर आमंत्रण

रायपुर नगर पालिक निगम की माननीया महापौर श्रीमती मीनल चौबे द्वारा आज दिनांक 8 जनवरी 2026, गुरुवार को नगर निगम मुख्यालय भवन में एक महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता आयोजित की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज संध्या 5:00 बजे से रायपुर नगर पालिक निगम मुख्यालय भवन में मेयर इन काउंसिल (MIC) की बैठक आहूत की गई है। बैठक की समाप्ति के तत्काल पश्चात, बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों, जनहित से जुड़े प्रस्तावों एवं निगम से संबंधित विभिन्न विषयों की विस्तृत जानकारी माननीया महापौर श्रीमती मीनल चौबे द्वारा मीडिया के माध्यम से आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रेसवार्ता आयोजित की जाएगी।

यह प्रेसवार्ता आज ही दिनांक 8 जनवरी 2026, गुरुवार को संध्या 7:00 बजे नगर पालिक निगम मुख्यालय भवन के प्रथम तल स्थित महापौर कार्यालयीन कक्ष में आयोजित की जाएगी।

प्रेसवार्ता के दौरान माननीया महापौर द्वारा आज की MIC बैठक में लिए गए निर्णयों पर प्रकाश डालते हुए शहर विकास, जनसुविधाओं, प्रशासनिक कार्यों एवं आगामी योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की जाएंगी।

उक्त प्रेसवार्ता के कवरेज हेतु समस्त प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया के सम्माननीय प्रतिनिधिगणों को सादर ससम्मान आमंत्रित किया जाता है।

नगर हित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों के संप्रेषण हेतु आपकी गरिमामयी उपस्थिति अपेक्षित है।